नगर पालिका सभागार में सजा काव्य उत्सव, नवोदित कवियों ने रचनाओं से बांधा समां | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

परिवर्तन फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार शाम नगर पालिका सभागार में ‘काव्य उत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव रहीं।

मुख्य अतिथि डॉ. इरा श्रीवास्तव ने कहा कि श्याम किशोर ‘बेचैन’ बच्चों को कविता लेखन का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर अत्यंत रचनात्मक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका हिंदी गद्यकारों के लिए भी कुछ रचनात्मक कार्य करना चाहती है। इसकी शुरुआत कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद के साहित्य से की जाएगी।

विशिष्ट अतिथि राज्य पुरस्कार प्राप्त प्रतिष्ठित शिक्षक पंकज वर्मा तथा पीके इंटर कॉलेज के अंग्रेजी प्रवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजकिशोर गौतम ने कहा कि श्याम किशोर ‘बेचैन’ नवोदित कवियों का उचित मार्गदर्शन कर रहे हैं।

कार्यक्रम में गोला गोकर्णनाथ के चर्चित कवि रमाकांत चौधरी को उनकी साहित्यिक साधना के लिए मुख्य अतिथि ने अंगवस्त्र, स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

चर्चित कथाकार एवं कार्यक्रम संचालक सुरेश सौरभ ने अपनी लघुकथा ‘ईश्वर’ का वाचन किया। इसके अलावा पवन तारा, कुलदीप समर, श्याम किशोर ‘बेचैन’, रमाकांत चौधरी, डॉ. मृदुला शुक्ला, अमन पाण्डेय, शिवम सार्थक, वेद प्रकाश वर्मा और पंकज वर्मा ने काव्य पाठ कर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवयित्री डॉ. मृदुला शुक्ला ने की। शिवम पटेल, प्रज्ञा वर्मा, निधि वर्मा, प्रिंशी वर्मा, दीपमाला, मधु सिंह, आराध्या चंद्रा, काव्या सोनी, रोशनी शर्मा, प्रियांशी शर्मा, मानसी भारती और रूपांशी भारती सहित अन्य प्रशिक्षुओं ने भी काव्य पाठ किया। सभी प्रशिक्षुओं को अतिथियों द्वारा स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सत्य प्रकाश ‘शिक्षक’, धर्मेन्द्र कुमार, रामबाबू सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक श्याम किशोर ‘बेचैन’ ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.