छात्रों के प्रदर्शन के बाद प्रशासन का एक्शन, स्कूल के रास्ते का निर्माण शुरू | New India TimesOplus_131072

हनीफ खान, ब्यूरो चीफ, मिर्जापुर (यूपी), NIT:

स्कूल जाने के रास्ते को लेकर छात्रों के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क के निर्माण का कार्य शुरू करा दिया है। स्कूल तक पहुंचने के लिए पहले से करीब 5 फीट का रास्ता है, लेकिन बरसात के कारण रास्ते में कीचड़ और पानी भर जाने से छात्रों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही थी।

छात्रों से 24 घंटे में रास्ता सही कराने के प्रशासन के वादे को अमल में लाते हुए निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। गौरतलब है कि स्कूल के रास्ते की समस्या को लेकर जन अल्फा ने प्रदर्शन किया था। सिटी ब्लॉक के चेरूईराम कंपोजिट विद्यालय में छात्रों के प्रदर्शन की खबर मीडिया में प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की और रास्ते का निर्माण कार्य शुरू करा दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.