जुन्नारदेव के पनारा एमपीईबी परिसर में लोहा चोरी करते संदिग्ध रंगे हाथ पकड़ा गया, पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव के पनारा एमपीईबी परिसर में लोहा चोरी करते संदिग्ध रंगे हाथ पकड़ा गया, पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (MPPKVVCL) के पनारा स्थित कार्यालय और स्टाफ क्वार्टर परिसर से चोरी का मामला सामने आया है। यहां बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सतर्कता दिखाते हुए लोहे के एंगल चोरी कर ले जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ लिया और मौके पर ही पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना जुन्नारदेव पुलिस चौकी डूंगरिया क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार, पनारा स्थित एमपीईबी कार्यालय परिसर से एक संदिग्ध व्यक्ति लोहे के एंगल चोरी कर ले जा रहा था। इसी दौरान बिजली विभाग के कर्मचारियों की नजर उस पर पड़ गई। कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को घेरकर रंगे हाथ पकड़ लिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने चौकी प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

मामले की पुष्टि करते हुए डूंगरिया चौकी प्रभारी तरुण मरकाम ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा सौंपे गए संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विधिवत कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। बिजली विभाग के कर्मचारियों की इस मुस्तैदी से परिसर में हो रही चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने में मदद मिली है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.