रहीम शेरानी हिंदुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर स्थित प्रसिद्ध सेंट अर्नाल्ड स्कूल में जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में स्कूल पहुंचे। बच्चों का आकर्षक रूप देखकर विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बन गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नन्हे कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित पालकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का मन मोह लिया। बच्चों ने अपनी मासूमियत और शानदार प्रस्तुति से कार्यक्रम में विशेष आकर्षण बिखेरा।
विद्यालय के प्राचार्य फादर एंड्रूज लोबो ने बच्चों की सुंदर प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके माता-पिता एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति रुचि एवं संस्कार विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर सहायक प्राचार्य सिस्टर जेसलिन, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साह और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।
रिपोर्ट: रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी एवं पंकज बड़ोला, झाबुआ

