ज़फ़र खान, अकोट, (महाराष्ट्र), NIT:
अकोट शहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिक्री के लिए ले जाया जा रहा करीब 110 किलो गोवंश मांस जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मांस और एक एक्टिवा दोपहिया वाहन सहित कुल 82 हजार 500 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार, डी.बी. पथक प्रमुख पुलिस उपनिरीक्षक निलेश बाराहाते को गुप्त सूचना मिली थी कि कुरेशीपुरा, अकोट निवासी दो व्यक्ति इंदिरानगर क्षेत्र में बिक्री के लिए गोवंश का मांस दोपहिया वाहन से लेकर जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक किशोर जुनघरे के आदेश पर पुलिस टीम ने पंचों के साथ मौके पर कार्रवाई की। इस दौरान आशिफ अहमद मोहम्मद इस (34) और मो. अफजल मो. इसाहाक (50), दोनों निवासी कुरेशीपुरा, अकोट को मांस का परिवहन करते हुए पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 110 किलो मांस, जिसकी अनुमानित कीमत 27 हजार 500 रुपये बताई गई है, तथा 55 हजार रुपये कीमत की एक एक्टिवा दोपहिया वाहन जब्त किया। इस प्रकार कुल 82 हजार 500 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया गया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अचित चांडक, अपर पुलिस अधीक्षक बी. चंद्रकांत रेड्डी एवं उपविभागीय पुलिस अधिकारी निखिल पाटील के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक किशोर जुनघरे, डी.बी. पथक प्रमुख पुलिस उपनिरीक्षक निलेश बाराहाते, पुलिस हेड कांस्टेबल गणेश सोलंके, नायक पुलिस कांस्टेबल विपुल सोलंके, पुलिस कांस्टेबल मोहन दुर्गे, पुलिस कांस्टेबल उमेश थोरात एवं पुलिस कांस्टेबल अश्विन चौव्हाण शामिल रहे।

