रक्तदान शिविर 26 अगस्त को, लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील | New India Times

मक़सूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

यूथ मूवमेंट यवतमाल की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 26 अगस्त 2026 को शाहीन हॉल, कलंब चौक, यवतमाल में आयोजित होगा।

शिविर का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है। आयोजकों ने नागरिकों और युवाओं से बड़ी संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है।

आयोजकों ने कहा कि रक्तदान एक नेक कार्य है और हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में मदद कर सकता है। पिछले वर्ष भी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया था। इस वर्ष भी अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया गया है।

“इबादत भी, जिंदगी भी” के संदेश के साथ आयोजित इस रक्तदान शिविर में सहयोग करने की अपील की गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.