नवागत चौकी प्रभारी ने पदभार संभालते ही ईद मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन को लेकर ली शांति समिति की बैठक | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी डुंगरिया में नवागत चौकी प्रभारी तरुण मरकाम ने पदभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने डुंगरिया सहित आसपास के क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर पैनी नजर रखने और अपराध व अवैध गतिविधियों पर सख्ती से निगरानी रखने की बात कही।

आगामी ईद मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से चौकी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय नागरिकों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। चौकी प्रभारी तरुण मरकाम ने सभी से आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।

बैठक में नवागत चौकी प्रभारी तरुण मरकाम, शोएब अंसारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.