तिरला पुलिस की कार्रवाई में छह जुआरी गिरफ्तार, 11,260 रुपये नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ धार (म.प्र.), NIT:

थाना तिरला पुलिस ने जुआ खेल रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11,260 रुपये नकद एवं ताश के 52 पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 137/2026 के तहत धारा 13 जुआ एक्ट में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में नरेंद्र पिता रामरतन डांगी (50 वर्ष), निवासी तिरला; कुणाल चौधरी पिता रामलाल (23 वर्ष), निवासी सलकनपुर स्कूल के पास; मुन्नालाल पिता ओमप्रकाश (49 वर्ष), निवासी लाड गली, शिव मंदिर के पास, धार; दिलीप पिता जुगल किशोर (45 वर्ष), निवासी लक्ष्मी नगर, लक्ष्मी होटल के पास, धार; दयाराम पिता किशोर पलासिया (40 वर्ष), निवासी लाड गली, भोलेनाथ मंदिर के पास, धार तथा मुख्तियार पिता दिलावर खान (48 वर्ष), निवासी स्कूल मोहल्ला, सलकनपुर, जिला धार शामिल हैं।

पुलिस कार्रवाई

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना तिरला पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से 11,260 रुपये नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त किए। मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी टीआई ज्योति पटेल (जाट), उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह सिंगोड़, सहायक उपनिरीक्षक कालू सिंह बामनिया, प्रधान आरक्षक राकेश रावत, प्रधान आरक्षक रवि सेलीवाल, प्रधान आरक्षक गुलाब सिंह खपेड, आरक्षक सत्यपाल सिंह जाट, आरक्षक दिनेश बडोले, आरक्षक रवि खराड़ी, आरक्षक अनार सिंह सेनानी एवं आरक्षक भारत भूरिया की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.