उदयपुर में VIP के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शेख ने किया ध्वजारोहण, बोले : आजादी की लड़ाई में सभी समुदायों का योगदान | New India Times

अली अब्बास, उदयपुर / मथुरा (यूपी), NIT:

उदयपुर में VIP के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शेख ने किया ध्वजारोहण, बोले : आजादी की लड़ाई में सभी समुदायों का योगदान | New India Times

वंचित समाज इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शेख हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण करते थे। इस वर्ष VIP पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नफीस, सुहेब सिंधी और राजस्थान इकाई के विशेष अनुरोध पर 15 अगस्त को उदयपुर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में VIP पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शेख और राष्ट्रीय प्रवक्ता नासिर खान विमान से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, दिल्ली से उदयपुर के महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पहुंचे। वहां राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नफीस, सुहेब सिंधी, राजस्थान प्रभारी साबिर कादरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।

हवाई अड्डे से राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला सीधे हुसैनीवाड़ा पहुंचा, जहां पहले से मौजूद सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए।

अपने संबोधन में डॉ. शेख ने कहा कि हम आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। यह आजादी हमें आसानी से नहीं मिली। देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजाद कराने के लिए लाखों हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सहित सभी समुदायों के लोगों ने मिलकर संघर्ष किया और अपने प्राणों की आहुति दी। हमें उन सभी शहीदों को याद करना चाहिए और उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नासिर खान ने कहा कि देश की आजादी में सभी समुदायों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने के संघर्ष में मुस्लिम समाज के लोगों ने भी बड़ी संख्या में कुर्बानियां दीं और अनेक उलेमा सहित स्वतंत्रता सेनानियों ने शहादत दी।

राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नफीस ने कहा कि पार्टी वर्ष 2028 में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। कार्यक्रम में पार्टी के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.