पांढुर्णा के नगर कांग्रेस अध्यक्ष जयंत घोडे का ‘द गुड पॉलिटिशियन 2026’ में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

पांढुर्णा के नगर कांग्रेस अध्यक्ष जयंत घोडे का ‘द गुड पॉलिटिशियन 2026’ में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर | New India Times

पांढुर्णा क्षेत्र का गौरव बढ़ाते हुए नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जयंत घोडे का Indian School of Democracy द्वारा संचालित राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित कार्यक्रम “The Good Politician Program 2026 (TGP)” में चयन हुआ है।

TGP का मुख्य उद्देश्य देशभर से ऐसे युवा नेताओं का चयन कर उन्हें प्रशिक्षित करना है, जो न्यायपूर्ण, सशक्त और समावेशी भारत के निर्माण में योगदान दे सकें। कार्यक्रम के तहत चयनित प्रतिभागियों को दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में आवासीय प्रशिक्षण, फील्डवर्क तथा देश के वरिष्ठ राजनेताओं से सीखने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का पहला आवासीय सत्र 16 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

जयंत घोडे के चयन की सूचना मिलते ही पांढुर्णा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ क्षेत्र की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने भी जयंत घोडे को बधाई दी है। लोगों का कहना है कि जयंत घोडे हमेशा से समाजसेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय रहे हैं। इसी का परिणाम है कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला है।

स्थानीय नागरिकों ने कहा कि पांढुर्णा जैसे क्षेत्र से किसी व्यक्ति का राष्ट्रीय मंच पर चयन होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

जयंत घोडे ने बधाई देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि पूरे पांढुर्णा क्षेत्र का है। TGP से जो सीख और अनुभव मुझे मिलेगा, उसे मैं अपने क्षेत्र की सेवा में लगाऊंगा। हमारा लक्ष्य सत्य, अहिंसा और जनसेवा की राजनीति को आगे बढ़ाना है।”

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.