अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित अजगैविनाथ धाम में सावन की दूसरी सोमवारी के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देश पर पहली बार हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। हेलीकॉप्टर से अजगैविनाथ मंदिर, कांवरिया पथ तथा धांधली-बेलारी कांवरिया धर्मशाला में पुष्पवर्षा की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं और कांवरियों में उत्साह का माहौल रहा।

इस मौके पर डीएम अलंकृता पांडेय और एसएसपी प्रमोद कुमार यादव अजगैविनाथ मंदिर पहुंचे और पुष्पवर्षा का जायजा लिया। कार्यक्रम के दौरान जिले एवं प्रखंड स्तर के दर्जनों पदाधिकारी तथा हजारों की संख्या में कांवरिया और श्रद्धालु मौजूद रहे।

