हथेड़ा में विश्व आदिवासी महोत्सव- 2026 का भव्य आगाज, मंत्री आशीष पटेल ने दी शुभकामनाएं | New India Times

हनीफ खान, ब्यूरो चीफ, मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

हथेड़ा में विश्व आदिवासी महोत्सव- 2026 का भव्य आगाज, मंत्री आशीष पटेल ने दी शुभकामनाएं | New India Times

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जनपद के हलिया क्षेत्र स्थित हथेड़ा के बिरसा मुण्डा ग्राउंड में विश्व आदिवासी महोत्सव-2026 का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि छानबे विधायक रिंकी कोल विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहीं।
मुख्य अतिथि आशीष पटेल ने अपने संबोधन में विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह महोत्सव केवल आयोजन नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की प्राचीन एवं समृद्ध संस्कृति, परंपरा और विरासत को संरक्षित व विश्व स्तर पर पहचान दिलाने का सशक्त प्रयास है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से जनजातीय समाज को नई पहचान और सम्मान मिलता है।
कार्यक्रम का संचालन एवं व्यवस्थापन जोन अध्यक्ष जनार्दन कोल के संयोजन में संपन्न हुआ। इस दौरान जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर पटेल, राष्ट्रीय सचिव किसान मंच रमाकांत पटेल, प्रदेश महासचिव शिक्षक मंच लाल बहादुर पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी मंच दुर्गेश पटेल, प्रदेश सचिव बौद्धिक मंच मुन्नर पटेल, प्रदेश सचिव व्यापार मंच रविशंकर सिंह पटेल, प्रदेश सचिव छात्र मंच दिलीप पटेल, जिला अध्यक्ष युवा मंच उदय पटेल, जिला सचिव विकास सोनकर सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
महोत्सव में आदिवासी समाज के हजारों लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी परंपराओं की झलक प्रस्तुत की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.