शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

सोनभद्र जिला में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना करमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रविवार को पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना करमा पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कमलेश उर्फ कमल पुत्र स्वर्गीय झग्गड़, निवासी ग्राम तिलौलीकला, थाना करमा, जनपद सोनभद्र (उम्र लगभग 40 वर्ष) बताया।
बरामदगी के आधार पर थाना करमा में मुकदमा अपराध संख्या 136/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक जयशंकर यादव, हेड कांस्टेबल संदीप सिंह और कांस्टेबल शुभम गुप्ता शामिल रहे।
