मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल, परासिया महाकौशल प्रांत के सेवा सप्ताह के अंतर्गत शनिवार, 11 जुलाई 2026 को जुन्नारदेव प्रखंड के ग्राम डोरली स्थित शासकीय हाई स्कूल भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में शासकीय अस्पताल, लायंस क्लब आई हॉस्पिटल तथा कार्तिक उरांव हॉस्पिटल, परासिया के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान ग्रामीणों की नेत्र जांच, रक्तचाप (बीपी), शुगर सहित विभिन्न रोगों की जांच की गई तथा आवश्यक औषधियों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।
शिविर में कुल 256 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रोगियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
शिविर में डॉ. शुभम जैस्वाल, डॉ. इरशाद कुरैशी, सेक्टर प्रभारी धनीराम सोनी तथा चिकित्सा विभाग से सैफ खान, वर्षा राठौर, सचिन राय, राजकुमार बघेल, कपिल भलावी, कृष्णा विश्वकर्मा, श्रीमती रेखा सहारे, श्रीमती ममता तेडाम, सुश्री मेहजबीन खान, कल्पना वासनिक, मीना बेलवंशी, कविता सूर्यवंशी, दुर्गा बंदेवार, रजनी कुमरे, अनिता सूर्यवंशी एवं किरण यदुवंशी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री राधेश्याम यदुवंशी एवं बजरंग दल के जिला संयोजक अक्षय सैंगर ने बताया कि सेवा सप्ताह का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं, जनजागरूकता एवं सेवा का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने शिविर में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं सहयोगियों को प्रशस्ति-पत्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने वाली संस्थाओं एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।

