शाहजहाँपुर में दो दिवसीय विशेष यातायात अभियान: 2,342 वाहनों के चालान, नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जनपद में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शनिवार और रविवार को विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। सौरभ दीक्षित के निर्देशन में यातायात पुलिस और थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने शहर के प्रमुख चौराहों के साथ-साथ मदनापुर, सिंधौली, पुवायाँ और खुटार टोल प्लाजा सहित विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान रात 8 बजे से 11 बजे तक नशे की हालत में वाहन चलाने, प्रेशर हॉर्न और हूटर का उपयोग करने, मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने, बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) वाले वाहनों का संचालन करने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

दो दिवसीय अभियान के दौरान कुल 2,342 वाहनों के चालान किए गए। इनमें 24 ड्रिंक एंड ड्राइव, 65 प्रेशर हॉर्न, 3 मॉडिफाइड साइलेंसर, 1,498 बिना हेल्मेट, 22 बिना एचएसआरपी तथा 730 अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले शामिल रहे।

शाहजहाँपुर पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नशे की हालत में वाहन न चलाएँ, हेल्मेट एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, मानक के अनुरूप नंबर प्लेट और एचएसआरपी लगवाएँ तथा प्रेशर हॉर्न, हूटर और मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सघन अभियान जारी रहेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.