कंटेनर से 1.12 लाख का कॉपर वायर चोरी, तीन महिलाएं गिरफ्तार | New India Times

साबिर खान, वसई-विरार/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

नायगांव पुलिस ने कंटेनर में रखे कॉपर वायर की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1,12,063 रुपये मूल्य का माल बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 जून 2026 की रात 11 बजे से 19 जून की सुबह 8:45 बजे के बीच एक निर्माण स्थल पर खड़े कंटेनर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 1,08,784 रुपये कीमत का कॉपर केबल चोरी कर लिया था। इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद नायगांव पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 629/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 305(बी) और 331(4) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने 100 से 120 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर तीन महिलाओं अंजू गोसावी (21), सोनम गोसावी (32) और पुनम गोसावी (25) को भिवंडी क्षेत्र से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी गया कॉपर वायर और अन्य सामग्री जब्त कर ली है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में नायगांव पुलिस टीम द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.