पत्रकार हितों की मजबूती पर जोर: पत्रकार कल्याण परिषद की कार्यकारिणी गठित, सुरक्षा, सम्मान और कल्याण पर हुई विस्तृत चर्चा | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

पत्रकार हितों की मजबूती पर जोर: पत्रकार कल्याण परिषद की कार्यकारिणी गठित, सुरक्षा, सम्मान और कल्याण पर हुई विस्तृत चर्चा | New India Times

नगरपालिका चौराहा स्थित साहित्यिक भवन में देवरी नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकारों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकार कल्याण परिषद के जिला एवं वरिष्ठ पदाधिकारी बृजेश गुप्ता, जिला संयोजक सुनील मिश्रा, सुनील तिवारी, नरेश, तहसील इकाई शाहगढ़ के प्रतिनिधि तथा धीरज प्रजापति विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाना तथा पत्रकारों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करना था।

इस अवसर पर पत्रकार कल्याण परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें नितिन ठाकुर को अध्यक्ष, अनुराग विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष, प्रवीण पाठक को सचिव, राकेश यादव को सहसचिव तथा संतोष विश्वकर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और समाज को निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है।

बैठक के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, पत्रकार सहायता कोष, आकस्मिक सहायता, संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान तथा पत्रकारों के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही पत्रकारों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकार हितों के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया गया।

वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारों की किसी भी समस्या के समाधान के लिए संगठन सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा। पत्रकारों के सामाजिक एवं आर्थिक हितों की रक्षा के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे तथा शासन-प्रशासन के समक्ष उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा।

बैठक के अंत में उपस्थित सभी पत्रकारों ने संगठन की मजबूती, आपसी सहयोग और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर लाल साहब लोधी, मनोज स्वामी, अभिषेक गुप्ता, दीपक चौरसिया, मुवीन खान, संतोष विश्वकर्मा, भूपेंद्र राजपूत, त्रिवेंद्र जाट, मोती गौंड, सौरभ नगरिया, अमित राजपूत, परशुराम साहू, विपिन शर्मा, भरत ठाकुर, सोनू प्रजापति, नीरज जैन, रामबाबू पटेल, आशुतोष दुबे, कुलदीप नामदेव, अमित तिवारी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.