अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के अनुसार, गश्त एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शालीमार गार्डन की ओर से एक युवक अवैध तमंचा लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कब्रिस्तान के पास पाकड़ के पेड़ के निकट घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान युवक की कमर से .315 बोर का एक देशी तमंचा तथा उसकी जेब से .315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम उपदेश पुत्र विश्वनाथ (22 वर्ष), निवासी मोहल्ला मोहम्मद हद्दफ, थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहांपुर बताया।

बरामदगी के आधार पर थाना सदर बाजार में आयुध अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नितिन कुमार, उपनिरीक्षक प्रियव्रत्त दुहूण तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.