₹50 हजार का इनाम घोषित, ऐशबाग डबल मर्डर केस की जांच तेज़ | New India TimesOplus_131072

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

₹50 हजार का इनाम घोषित, ऐशबाग डबल मर्डर केस की जांच तेज़ | New India Times

ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर स्थित आंबेडकर कॉलोनी में बुजुर्ग दंपति की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने आरोपियों की जानकारी देने वाले को ₹50,000 का इनाम देने की घोषणा की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए 12 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है, जो विभिन्न एंगल से जांच कर रहा है।
मृतकों की पहचान हेमंत बारीक (64), रेलवे से सेवानिवृत्त, और उनकी पत्नी शकुंतला बारीक (62), रिटायर्ड नर्स के रूप में हुई है। दोनों के शव 26 जून 2026 को घर में सड़ी-गली अवस्था में मिले थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दंपति की गोली मारकर हत्या की गई, घटनास्थल से 3-4 खाली कारतूस भी बरामद हुए हैं। घर में जबरन प्रवेश या लूटपाट के कोई संकेत नहीं मिले, जिससे वारदात के सुनियोजित होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, जांच के लिए गठित SIT में क्राइम ब्रांच, साइबर सेल और थाना पुलिस के अधिकारी शामिल हैं, जिसका नेतृत्व एडिशनल डीसीपी रश्मि अग्रवाल और अखिल पटेल कर रहे हैं। टीम संपत्ति विवाद, सुपारी किलिंग, पारिवारिक संबंधों और किराएदारों सहित सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।
मामले में मृतका के भाई विनोद बारीक और समधी मोरिस सोलोमन सहित अन्य रिश्तेदारों से करीब 12 घंटे तक पूछताछ की गई है। उनके मोबाइल डेटा और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की भी जांच की जा रही है। हालांकि, अभी तक किसी को क्लीन चिट नहीं दी गई है और न ही किसी आरोपी का नाम दर्ज किया गया है।
तकनीकी जांच के तहत CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिनमें रेनकोट और ग्लव्स पहने संदिग्धों की गतिविधियां सामने आई हैं। इसके अलावा एक शराब दुकान पर हुए डिजिटल ट्रांजेक्शन, मोबाइल लोकेशन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से भी सुराग जुटाए जा रहे हैं। घटना से पहले एक किराएदार के लापता होने की जानकारी भी पुलिस के संज्ञान में है।
पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि जांच संगठित और व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अभी कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी है, लेकिन कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
इलाके में घटना के बाद दहशत का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। फिलहाल, इस चर्चित डबल मर्डर केस में पुलिस हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.