मालनपुर में आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया लाभ | New India Times

गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

मालनपुर में आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया लाभ | New India Times

ब्रह्माकुमारी आश्रम, मालनपुर में बिरला हॉस्पिटल, ग्वालियर के सहयोग से ग्रामवासियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बीआईएमआर हॉस्पिटल की चिकित्सा टीम ने भाग लेकर ग्रामीणों के ब्लड टेस्ट, रक्तचाप (बीपी), शुगर, पल्स सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच निःशुल्क कीं।
शिविर में डॉ. सुशील शर्मा, डॉ. स्निग्धा भारद्वाज एवं डॉ. विजया कुमारी सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं दीं। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और लाभ उठाया।

मालनपुर में आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया लाभ | New India Times

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने चिकित्सकों का सम्मान करते हुए कहा कि डॉक्टर समाज के लिए आशा और विश्वास का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के बिना व्यक्ति का मन किसी भी कार्य में नहीं लगता, यहां तक कि ईश्वर के ध्यान में भी एकाग्रता संभव नहीं हो पाती। इसलिए सभी को चिकित्सकों के निर्देशों, दवाओं और परहेज का पालन करना चाहिए।
डॉ. सुशील शर्मा ने आश्रम के शांत और सकारात्मक वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि दवाओं के साथ सकारात्मक सोच, नियमित दिनचर्या, परमात्मा का स्मरण और सात्विक भोजन अपनाने से कई बीमारियों से बचाव संभव है।
कार्यक्रम की शुरुआत छोटी-छोटी बालिकाओं के स्वागत नृत्य से हुई। इस दौरान ब्रह्माकुमारी सृष्टि ने परमात्मा का परिचय एवं ब्रह्माकुमारी अनामिका ने विद्यालय की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी अंजलि ने किया। वहीं सीमा यादव ने भी अपने स्वास्थ्य संबंधी अनुभव साझा किए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.