विकास भवन गोरखपुर में कृभको का सहकारिता सशक्तिकरण अभियान आयोजित | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

जनपद के विकास भवन में कृभको (KRIBHCO) द्वारा सहकारिता सशक्तिकरण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक गोरखपुर के महाप्रबंधक भारत भूषण रहे। इस अवसर पर अपर जिला सहकारी अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) एवं जनपद के सभी बी.पैक्स (PACS) सचिव उपस्थित रहे।

विकास भवन गोरखपुर में कृभको का सहकारिता सशक्तिकरण अभियान आयोजित | New India Times

कार्यक्रम की शुरुआत कृभको के प्रतिनिधि रवि प्रकाश यादव द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य अधिकारियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनंदन के साथ हुई। इसके बाद बी.पैक्स की वार्षिक आम बैठक (AGM), प्रबंधन बोर्ड की बैठक और लेखा ऑडिट से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कृभको के उत्पादों की जानकारी भी प्रतिभागियों को दी गई।
मुख्य अतिथि भारत भूषण ने ऑडिट की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह समितियों के लिए अत्यंत आवश्यक प्रक्रिया है, जिससे वित्तीय पारदर्शिता बनी रहती है और धन का सही लेखा-जोखा सुनिश्चित होता है। उन्होंने बताया कि पैक्स समितियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सहकारिता मंत्रालय द्वारा विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने सहकारिता शपथ ली। लगभग 80 प्रतिभागियों की उपस्थिति वाले इस आयोजन में कृभको की ओर से सभी को नि:शुल्क उपहार स्वरूप बैग भी वितरित किए गए। अंत में कृभको प्रतिनिधि रवि प्रकाश यादव ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.