अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

बच्चों के हौसिलों को पंख देने के लिए परवाज़ सोशल अवेयरनेस एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा “परवाज़ जश्न-ए-तालीम – परवाज़-ए-अबाबील अवॉर्ड सेरेमनी सीजन-2” का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सोसायटी द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्र छात्राएं गदगद हुए।

इस मौके पर आयोजकों ने बताया कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बच्चों को प्रशंसा पत्र देना आवश्यक है। यह सम्मान न केवल बच्चों को प्रेरित करता है, बल्कि समाज में शिक्षा के महत्व को भी बढ़ावा देता है।
जब बच्चे शिक्षित होंगे तो आने वाले समय में समाज को एक नई दिशा दे सकते हैं। इसलिए, हर समाज को चाहिए कि वे शिक्षा के क्षेत्र में सम्मान देते रहें और बच्चों को प्रेरित करते रहें। यह एक सकारात्मक कदम है जो समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। समाज के संपूर्ण विकास के लिए शिक्षा जरूरी है, शिक्षा से ही समाज को नई दिशा मिलेगी और समाज प्रगति की ओर आगे बढ़ेगा।
कार्यक्रम में शिक्षा को हर व्यक्ति का अधिकार बताते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

आयोजन स्थल पर लगाए गए संदेशों में कहा गया कि “एक कौम, एक पैगाम – तालीम सबका हक़”, वहीं अनाथ बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने वालों की सराहना करते हुए शिक्षा के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।
आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में शिक्षा, जागरूकता और सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना तथा प्रतिभाओं को सम्मान देकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

