मोहर्रम पर परंपरागत रीति-रिवाज से कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक हुए ताजिए, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए मेले | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

मोहर्रम पर परंपरागत रीति-रिवाज से कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक हुए ताजिए, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए मेले | New India Times

स्थानीय तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम पर्व के अवसर पर नौहा और मरसिया के बीच परंपरागत रीति-रिवाज से ताजियों को कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

मोहर्रम पर परंपरागत रीति-रिवाज से कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक हुए ताजिए, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए मेले | New India Times

तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। नौवीं मोहर्रम की रात चौक पर स्थापित ताजियों को दसवीं मोहर्रम के दिन दोपहर बाद ढोल-ताशों के साथ जुलूस के रूप में कर्बला ले जाया गया। स्थानीय कस्बे, डुमरियागंज मार्ग तथा पहाड़ापुर के ताजियों को मुख्य चौराहे से होते हुए बिस्कोहर रोड स्थित कर्बला पहुंचाया गया, जहां ताजियादारों ने परंपरागत रीति-रिवाज से देर शाम तक उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया।

मोहर्रम पर परंपरागत रीति-रिवाज से कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक हुए ताजिए, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए मेले | New India Times

क्षेत्र के जूडीकुइयां और करहिया पुल स्थित कर्बला में भी ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जूडीकुइयां कर्बला पर परंपरागत लाठी खेल का प्रदर्शन हुआ, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं बांसी रोड स्थित भिलोरी पुल पर आसपास के गांवों से आए ताजियों को भी सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

मेले में युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों की अच्छी-खासी भीड़ रही। लोगों ने मटर, समोसे और पकौड़ियों का आनंद लिया, जबकि बच्चों ने खिलौनों की खरीदारी कर मेले का भरपूर लुत्फ उठाया। देर शाम तक सभी ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक करने के बाद लोग अपने-अपने घर लौट गए।

मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के चेतिया बाजार और बड़हरघाट में भी पारंपरिक तरीके से मेले का आयोजन हुआ। मेले की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र चेतिया चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार चौहान पुलिस बल के साथ लगातार भ्रमणशील रहे।

इसी प्रकार इटवा तहसील क्षेत्र में आयोजित मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा उपजिलाधिकारी कुणाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी पवीन प्रकाश तथा थाना प्रभारी संजय मिश्र पुलिस बल के साथ लगातार लेते रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.