तारिक़ खान, ब्यूरो चीफ, रायसेन (मप्र), NIT:

रायसेन के एसडीएम कार्यालय में पेशी बढ़ाने को लेकर हुए विवाद में अब नया मोड़ आ गया है। हाल ही में कार्यालय में हुई तीखी बहस के बाद संबंधित अधिवक्ता ने रायसेन कोतवाली के माध्यम से महिला बाबू दिव्या दीक्षित से लिखित रूप में माफी मांग ली है।
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व एसडीएम कार्यालय में कार्य के दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिससे कार्यालय का माहौल तनावपूर्ण हो गया था। घटना के बाद कर्मचारियों में नाराजगी भी देखी गई और मामला जिलेभर में चर्चा का विषय बन गया।
अब अधिवक्ता द्वारा थाने के माध्यम से माफीनामा दिए जाने के बाद इस विवाद के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर भी इस घटनाक्रम को सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है।
इस पूरे मामले ने यह संदेश दिया है कि किसी भी विवाद का समाधान संवाद, संयम और सम्मानजनक व्यवहार से ही संभव है। फिलहाल एसडीएम कार्यालय में कामकाज सामान्य रूप से जारी है और पूरे घटनाक्रम पर लोगों की नजर बनी हुई है।

