पड़रवा ग्राम सभा में अकीदत के साथ निकाला गया मुहर्रम का ताजिया, आपसी भाईचारे का दिया संदेश | New India Times

हनीफ खान, ब्यूरो चीफ, मिर्जापुर (यूपी), NIT:

मिर्जापुर जनपद के राजगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा पड़रवा में 9वीं मुहर्रम के अवसर पर हजरत इमाम हसन और हजरत इमाम हुसैन की याद में पूरे अकीदत और एहतराम के साथ ताजिया निकाला गया। ताजिया जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। इसके बाद सभी ने आपसी भाईचारे, अमन और सौहार्द का संदेश देते हुए ताजिया को इमाम चौक पर विधिवत बैठाया।

इस अवसर पर ताजियादार रमजान खान, रसूल खान, अनवर खान, औवल अली, मुस्तफा खान, सुलेमान खान, हमीद खान, मनुव्वर खान, इसराइल खान, इस्माइल खान, करीम खान, मुमताज खान, वारी हसन, शेर मोहम्मद, जबरील खान, हिफाजत हुसैन, अली हुसैन, फैसल खान, अहमद खान, टीपू खान, सद्दाम हुसैन, सलीम, जमाल खान, कमाल खान, अहमद रजा, हसनैन रजा, मंगरू खान, सीबू खान, अंसार, शाहिद रजा, शाहिद खान, बबलू खान, मोनू खान, राजा खान, बिस्मिल्लाह खान, हनीफ खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में अपना दल (एस) अल्पसंख्यक मंच, मिर्जापुर के जिलाध्यक्ष सलीम खान तथा आरिफ अली भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.