बुरहानपुर के युवा चिकित्सक डॉ. दिव्येश लाड को एआई इन हेल्थ केयर में मिला राष्ट्रीय प्रमाणपत्र | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर के युवा चिकित्सक डॉ. दिव्येश लाड को एआई इन हेल्थ केयर में मिला राष्ट्रीय प्रमाणपत्र | New India Times

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) द्वारा आयोजित छह माह के ‘एआई इन हेल्थ केयर’ सर्टिफिकेट प्रोग्राम (21 जनवरी 2026 से 10 जून 2026 तक) में बुरहानपुर के युवा चिकित्सक एवं एमडी (मेडिसिन) डॉ. दिव्येश लाड का चयन हुआ। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद उन्हें इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

डॉ. दिव्येश लाड वरिष्ठ चिकित्सक एवं पूर्व प्राचार्य जी.बी. लाड के परिवार से हैं। उनकी इस उपलब्धि पर शहर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रमेश कपाड़िया, डॉ. आई.एल. मुंदड़ा, डॉ. हेमंत महाजन, डॉ. संजीव कपाड़िया (एमएस), डॉ. निमिषा लाड, चार्टर्ड अकाउंटेंट मुस्कान कक्कड़, राहुल छाबड़िया, जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अगनानी, सचिव शरद जैन, अपना चैंबर्स के संचालक नीरज कक्कड़, अपना कमर्शियल क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष शरद मोरे, संचालक संजय महाजन, महाप्रबंधक डॉ. नरेंद्र राजपूत, बीसा लाड समाज के अध्यक्ष अतुल लाड, समाजसेवी राजेन्द्र लाड, राजेन्द्र छाबड़िया सहित समाजजनों, शुभचिंतकों एवं मित्रों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.