स्कूल परिसर में शराबियों का अड्डा: पार्किंग में मिली खाली बोतलें, विद्यार्थियों पर पड़ रहा बुरा असर | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

स्कूल परिसर में शराबियों का अड्डा: पार्किंग में मिली खाली बोतलें, विद्यार्थियों पर पड़ रहा बुरा असर | New India Times

जुन्नारदेव नगर के नंदलाल स्कूल के पार्किंग परिसर में इन दिनों असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने की शिकायत सामने आई है। जानकारी के अनुसार, रात के समय कुछ लोग यहां बैठकर शराब का सेवन करते हैं और खाली बोतलें वहीं छोड़ जाते हैं। सुबह जब विद्यार्थी स्कूल आते हैं तो परिसर में फैली गंदगी और शराब की बोतलें उनके सामने खराब माहौल प्रस्तुत करती हैं, जिससे अभिभावकों और जिम्मेदार नागरिकों में नाराज़गी बढ़ रही है।

स्कूल परिसर में शराबियों का अड्डा: पार्किंग में मिली खाली बोतलें, विद्यार्थियों पर पड़ रहा बुरा असर | New India Times

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले स्कूल ग्राउंड में इस तरह की गतिविधियां होती थीं, लेकिन अब शराबियों ने स्कूल परिसर की पार्किंग को भी अपना अड्डा बना लिया है। इससे विद्यार्थियों के मानसिक और सामाजिक वातावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
मामले को लेकर प्रचारक चंद्रशेखर दीक्षित ने कहा कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही निराकरण कराया जाएगा। साथ ही, पुलिस थाना को पत्र लिखकर रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की जाएगी, ताकि इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.