अहमद रज़ा, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

चुनार-जमुई अंडरपास पर सड़क मरम्मत एवं निर्माण कार्य तेजी से जारी है। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही समस्या को देखते हुए रेलवे के उप महाप्रबंधक जनक कुमार सिंह जी से अनुरोध किया गया था।

जनक कुमार सिंह जी ने जनता की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक पहल की, जिसके परिणामस्वरूप समाधान हेतु निर्माण कार्य प्रगति पर है।

निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी तथा यातायात पहले से अधिक सुरक्षित और सुगम हो जाएगा।
सभी नागरिकों से अनुरोध है कि निर्माण कार्य के दौरान प्रशासन का सहयोग करें तथा आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
