खापा स्वामी रेलवे गेट पर बीच सड़क बंद हुआ ट्रक, एक घंटे तक लगा ट्रैफिक जाम | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ग्राम पंचायत खापा स्वामी स्थित जीएम ऑफिस रेलवे गेट के पास शुक्रवार को एक ट्रक अचानक खराब होकर बीच सड़क पर बंद हो गया, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टाटा कंपनी का ट्रक क्रमांक एमपी-16 एच-2750 छिंदवाड़ा की ओर से आ रहा था और घोड़ावाड़ी की तरफ जा रहा था। रेलवे फाटक पार करने के तुरंत बाद ट्रक अचानक बंद हो गया। गनीमत रही कि ट्रक रेलवे पटरी पार करने के बाद बंद हुआ, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

ट्रक के बीच सड़क पर खड़े हो जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन बाधित हो गया। विशेष रूप से बड़े वाहनों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

चालक ने बताया कि तकनीकी खराबी और ईंधन संबंधी समस्या के कारण ट्रक बंद हो गया था। बाद में ट्रक में डीजल डाला गया और आवश्यक मरम्मत के बाद लगभग एक घंटे पश्चात ट्रक को सड़क से हटाया जा सका।

ट्रक हटने के बाद यातायात सामान्य हुआ, लेकिन इस दौरान स्थानीय लोगों एवं राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article