मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत बुरहानपुर जिले का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 30 एवं 31 मई 2026 को मंगल मिलाप परिसर, बुरहानपुर में किया गया है। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ शनिवार 30 मई को प्रात: होगा।
प्रशिक्षण वर्ग में संभागीय प्रशिक्षण प्रभारी कल्याण अग्रवाल, निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, जिला संगठन प्रभारी क्षितिज भट्ट,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक अर्चना चिटनिस तथा नेपानगर विधायक मंजु राजेन्द्र दादू विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
भीषण गर्मी एवं तेज धूप को देखते हुए प्रशिक्षण स्थल मंगल मिलाप परिसर में पक्षियों के लिए अतिथियों द्वारा सकोरे रख कर उनमें पानी भरा गया, ताकि पक्षियों की प्यास बुझाई जा सके। इस पहल की उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सराहना की।
जिला प्रशिक्षण वर्ग में प्रात: 9 बजे से 10.15 बजे तक अपेक्षित श्रेणी के भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों का पंजीयन किया जाएगा। इसके पश्चात प्रदर्शनी का शुभारंभ एवं अवलोकन,प्रस्तावना, वर्ग गीत, दीप प्रज्वलन,वंदे मातरम् गायन तथा अतिथि स्वागत के साथ उद्घाटन सत्र आयोजित होगा।
प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न सत्रों में वरिष्ठ वक्ता संगठन, विचारधाराए, राष्ट्र निर्माण एवं कार्यपद्धति से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। प्रथम सत्र में श्विचार परिवार विषय पर डॉ. निशांत खरे, द्वितीय सत्र में देश के समक्ष चुनौतियां, राजनीतिक एवं सामाजिक विषय पर मोहतरमा अर्चना चिटनिस, तृतीय सत्र में कार्य विस्तार विषय पर डॉ.सुमेरसिंह सोलंकी,चतुर्थ सत्र में कार्यकर्ता विकास संभाल और अपेक्षाएं विषय पर बाबूसिंह रघुवंशी, पंचम सत्र में कार्य पद्धति विषय पर सुरेन्द्र शर्मा, षष्ठ सत्र में बूथ प्रबंधन,मन की बात एवं स्थायी कार्य क्रमश: विषय पर आशु तिवारी तथा सप्तम व्यवहारिक सत्र में विवेक भटोरे मार्गदर्शन देंगे। शेष सत्र 31 मई को आयोजित होंगे।
इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मंगल मिलाप परिसर में बैठक एवं स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान व्यवस्थाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा कर समिति प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में सुरेन्द्र शर्मा, क्षितिज भट्ट, अर्चना चिटनिस,डॉ. मनोज माने, चिंतामण महाजन, ईश्वर चौहान, वीरेंद्र तिवारी, प्रदीप पाटिल सहित संगठन पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने प्रशिक्षण वर्ग को संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसकी प्रत्येक व्यवस्था अनुशासित एवं सुव्यवस्थित हो, इसके लिए समितियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी कार्यकर्ता अपने दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन करेंगे।
जिला संगठन प्रभारी क्षितिज भट्ट ने भी प्रशिक्षण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग संगठनात्मक दृष्टि से मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि अर्चना चिटनिस द्वारा प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं विषयों की गंभीरता को लेकर विशेष तैयारी की गई है, जिससे यह प्रशिक्षण वर्ग कई मायनों में ऐतिहासिक सिद्ध होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में कुल 12 सत्र आयोजित किए जाएंगे। जिनमें केंद्र एवं प्रदेश स्तर के वरिष्ठ वक्ता विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग पूर्णत: आवासीय रहेगा तथा भोजन आवास पंजीयन चिकित्साए मंच तकनीकी सुरक्षा स्वागत एवं जल व्यवस्था सहित 11 समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा कि बुरहानपुर का जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रदेशभर में आयोजित प्रशिक्षण वर्गों का श्रेष्ठ एवं प्रेरणादायी उदाहरण बनेगा।
उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन सभी कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कार्यकर्ता वास्तव में सौभाग्यशाली होते हैं, क्योंकि उन्हें संगठन की विचारधाराए कार्यपद्धति एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को गहराई से समझने और सीखने का अवसर मिलता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बुरहानपुर का यह प्रशिक्षण वर्ग अपेक्षा से अधिक सफल एवं ऐतिहासिक सिद्ध होगा।
प्रशिक्षण वर्ग हेतु सौंपे गए दायित्व
बैठक में विभिन्न समितियों के प्रभारियों से तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक लिया गया। प्रशिक्षण वर्ग नियंत्रक चिंतामण महाजन को बनाया गया है। प्रशिक्षण प्रदर्शनी प्रभारी संभाजीराव सगरे, पंजीयन एवं उपस्थिति प्रभारी संजय जाधव, गजानन यादव एवं करण प्रजापति, डिजिटल शुल्क एवं डिजिटल पंजीयन प्रभारी भरत रावल, आकाश चौधरी एवं प्रदीप कुशवाह, तकनीकी प्रबंधन प्रभारी अनिल वानखेड़े एवं आनंद यादव, व्यवहारिक सत्र कार्यक्रम प्रभारी प्रकाश लाड,कार्यकर्ता परीक्षा प्रभारी विपुल कानगो, सुनील श्रीवास्तव एवं मनोज अग्रवाल, मोबाइल पार्किंग प्रभारी विक्रम चौहान एवं दिनकर महाजनए साज सज्जा एवं सफाई व्यवस्था प्रभारी सुनील वाघे एवं प्रदीप कसेरा, आवास व्यवस्था प्रभारी प्रशांत पाटिल एवं दुर्गेश शर्मा तथा भोजन व्यवस्था प्रभारी वीरेंद्र तिवारी एवं नरहरी दीक्षित को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मुकेश पुर्वे सह मीडिया प्रभारी कृष्णा शाह तथा मीडिया टोली के आकाश राखोंडे, मिर्जा राहत बेग, सावित्री बत्रा एवं लखन चौधरी ने दी।

