काम की धीमी रफ़्तार पर वित्त मंत्री नाराज़ | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नगर के लोहारों वाले चौराहे पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण कार्य का वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज रविवार सुबह फिर से निरीक्षण किया। उनके साथ जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह और नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी भी मौजूद रहीं।

काम की धीमी रफ़्तार पर वित्त मंत्री नाराज़ | New India Times

उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश दिए कि हर हाल में मंगलवार तक नाला निर्माण का काम पूरा किया जाए, ताकि लोगों को परेशानी से राहत मिले।
मंत्री  ने कहा कि निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। काम तय समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा होना चाहिए। ये प्रोजेक्ट शहर की ट्रैफिक और जल निकासी के लिए बहुत जरूरी है।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, अपर नगर आयुक्त एस के सिंह समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
मंत्री ने दैनिक प्रगति रिपोर्ट भी तलब की है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article