सद्दाम हुसैन, ब्यूरो चीफ, लखनऊ (यूपी), NIT:
नगराम प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पहुंचे समाजसेवी ने सभी पत्रकारों को सम्मानित करते हुए जनता की समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित करने की अपील की।
बताते चलें कि नगराम प्रेस क्लब के अध्यक्ष तुफैल पठान की अध्यक्षता में नमस्ते रेस्टोरेंट में प्रेस क्लब की बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनोद रावत ने पहुंचकर सभी पत्रकारों को पेन, डायरी और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान पत्रकारों ने भी समाजसेवी को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री रावत ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं। वे जनता की समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित कर सरकार को अवगत कराते हैं।
साथ ही उन्होंने बताया कि आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती है, जिसके उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी एचसीएल (HCL) से भीम यात्रा शुरू की जाएगी। यह यात्रा गंगागंज तक जाएगी और फिर कोडरा में इसका समापन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह यात्रा किसी एक संगठन द्वारा नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के सामूहिक सहयोग से आयोजित की जा रही है। भीम यात्रा का उद्देश्य समाज को संविधान के प्रति जागरूक करना है। संविधान का सीधा संबंध शिक्षा से है, अर्थात लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना।
अंत में समाजसेवी ने सभी पत्रकारों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब के संरक्षक एस.बी. सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, प्रदेश महासचिव जय शरण तिवारी, उपाध्यक्ष सुनील मणि, विष्णु गुप्ता, शिव बालक गौतम, जय सिंह, अशोक कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सोनी, अशोक कुमार मिश्रा, आरिफ खान, प्रमोद राही, सतगुरु प्रसाद, करण रावत, सचिन द्विवेदी, संदीप यादव, मुकेश कुमार, पप्पू मिस्त्री सहित 50 से अधिक पत्रकार साथी मौजूद रहे।
वहीं, अंत में दुर्गेश कुमार लाला ने प्रेस क्लब के सम्मान में गीत प्रस्तुत कर प्रेस क्लब नगराम की सराहना की।

