कोतमा में दर्दनाक हादसा: बहुमंजिला होटल ढहा, 3 की मौत, कई घायल | New India Times

ओम प्रकाश सोनी, ब्यूरो चीफ, अनूपपुर (मप्र), NIT:

New India times

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहाँ एक बहुमंजिला होटल की इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई घायल अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।

कोतमा में दर्दनाक हादसा: बहुमंजिला होटल ढहा, 3 की मौत, कई घायल | New India Times

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार और स्थानीय मंत्री दिलीप जायसवाल मौके पर मौजूद हैं। प्रशासन ने लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

कोतमा में मलबे का यह ढेर और चीख-पुकार यह बताने के लिए काफी है कि शुक्रवार की रात यहाँ कितनी बड़ी त्रासदी हुई। एक बहुमंजिला इमारत के जमींदोज होने से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय मंत्री दिलीप जायसवाल मौके पर पहुंचे और पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी करते रहे।

इस दुखद हादसे में अब तक तीन लोगों के शव मलबे से निकाले जा चुके हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है। तीन अन्य घायल फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पहुंचे प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार और मंत्री दिलीप जायसवाल ने पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। मृतकों के परिजनों को 9 लाख रुपये और घायलों को 2.5 लाख रुपये की मदद दी जाएगी।

पुलिस प्रशासन भी इस मामले में सख्त नजर आ रहा है। एसपी मोतिउर रहमान के अनुसार, लापरवाही सामने आने पर होटल मालिक और पास में निर्माण कार्य करा रहे व्यक्ति के खिलाफ कोतमा थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और डीआईजी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। प्रशासन की प्राथमिकता मलबे को पूरी तरह हटाकर यह सुनिश्चित करना है कि अंदर कोई और व्यक्ति फंसा न हो।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article