निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

आज दिनांक 2 अप्रैल 2026, दिन गुरुवार को दोपहर लगभग 2 बजे श्री इच्छापूर्ण बालाजी महाराज हनुमान मंदिर, ग्राम मुड़िला शिवदत्त, पोस्ट इटवा, जनपद सिद्धार्थनगर में हिन्दू युवा वाहिनी के तत्वावधान में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ एवं आरती का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लेते हुए बजरंगबली की पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं भक्तों ने सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से संजय मिश्र (जिला महामंत्री, संगठन हिन्दू युवा वाहिनी, जनपद सिद्धार्थनगर), आचार्य बृजेश पाठक, अशोक कुमार पाण्डेय (पूर्व ब्लॉक प्रभारी, हिन्दू युवा वाहिनी, भनवापुर), वेदप्रकाश कन्नौजिया (एडवोकेट, इटवा), विरेन्द्र पाठक उर्फ दिवाना, दीपक चौधरी, रमेश यादव, हजारी गुप्ता, मनीष यादव, मयाराम भारती, बालकराम यादव, बाबा रामदेव अर्कवंशी, श्यामलाल यादव, विनोद मौर्य, मोती यादव, सोमई यादव, जगराम सोनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

