पांच वर्ष से फरार चल रहा इनामी बदमाश गिरफ्तार | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​पांच वर्ष से फरार चल रहा इनामी बदमाश गिरफ्तार | New India Timesथाना क्राइम ब्रांच की पुलिस ने कमला नगर थाने से पांच वर्ष से फरार चल रहे 10,000 के इनामी बदमाश को गिरिफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्राइम ब्रांच की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि 2011 में रितेश विश्वकर्मा और उसके सहयोगियों द्बारा भूपेश यादव नामी युवक की हत्त्या कर दी गई थी। जिस का आरोपी रितेश विश्वकर्मा 30 वर्ष पुत्र रमेश विश्वकर्मा संजय नगर भोपाल निवासी लिली टाकीज चौराहे के पास खड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपी एक चाय की दुकान के पास खड़ा हुआ दिखाई दिया। जैसे ही उसकी नज़र क्राइम ब्रांच की टीम पर पड़ी वह भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेरा बंदी करके गिरिफ्तार कर लिया गया ।पकड़े गये आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसका साथी पूर्व में ही पकड़ा जा चुका है ।मेरे खिलाफ प्रकरण दर्ज होने के बाद से इंदौर में किराये का मकान लेकर वहीं पर रहकर कम्प्यूटर आपरेटर की नौकरी कर रहा था ।थाना क्राइम ब्रांच की पुलिस का कहना है कि आरोपी रितेश के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करने के बाद थाना कमला नगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.