जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मध्यप्रदेश ), NIT;
भोपाल में एनएसयूआई द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास के घेराव के दौरान पुलिस द्वारा सरकार के आदेश पर किए गए लाठीचार्ज में प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव एवं एनएसयूआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अमृता धवन शोभा ओझा और कई कार्यकर्ता बुरी तरह से घायल हुए हैं जिसके विरोध में हरदा में जिला कांग्रेस द्वारा नारायण टॉकीज चौक पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया गया।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्य्क्ष लक्षमीनारायण पंवार व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमंत टाले, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि शंकर शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी आत्माराम पटेल, आनंद पटेल, सोनतलाई, मोहन साई, सुहागमल पवार, कुंवर मनजीत सिंह, मोहन विश्नोई, राजेश बैदागांव, नरेंद्र विश्नोई, वीरू बैड़ागांव, महेश विशनोई सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
