सद्दाम हुसैन, लखनऊ, NIT;

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मादक पदार्थ माफियाओं के चंगुल में जकडता जा रहा है। राजधानी लखनऊ में पुलिस के नाक के नीचे मादक पदार्थ का कारोबार फल फूल रहा है।

पी.जी.आई. थाना क्षेत्र के तेलीबाग चौकी से चंद क़दम की दूरी पर शमशान घाट औऱ रायबरेली रोड स्थित एल्डिको उद्यान दो में महिला द्वारा धड़ले से मदकपदार्थ की बिक्री किया जा रहा है। इस के अलावा लखनऊ के अन्य कई इलाकों में ड्रग्स माफिया सक्रिय हैं जिन पर पुलिस अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है।
