सूरज कुमार/रोहित रजक, झांसी (यूपी), NIT;

झांसी नगर में आज BKD चौराहे पर दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहन चेकिंग के दौरान दो पहिया वाहन हेलमेट पहनकर चलाने वाले चालक को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया तथा वही चार पहिया वाहन को सीट बेल्ट लगाकर चलाने वाले चालक को भी सम्मानित किया गया।
इसमें उपस्थित आर के सिंह (सीओ) तथा यातायात प्रभारी सुभाष यादव जी ,और मुख्य अतिथि श्री शिवम् प्रसाद तिवारी, कुमारी प्रगति शर्मा, दीपशिखा शर्मा आदि मौजूद रहे।
