चेकिंग के दौरान एक शातिर अंतर्जनपदीय लुटेरा लूट की नगदी व अवैध हथियार- कारतूस के साथ गिरफ्तार | New India Times

सलमान चिश्ती, रायबरेली (यूपी), NIT;

चेकिंग के दौरान एक शातिर अंतर्जनपदीय लुटेरा लूट की नगदी व अवैध हथियार- कारतूस के साथ गिरफ्तार | New India Times

पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा के निर्देशन पर अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत ऊंचाहार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अंतर्जनपदीय लुटेरे को गिरफ्तार किया है जो एटीएम में हेराफेरी करके लोगों को लूटता था, जो काफी दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट की नगदी समेत अवैध असलहा व जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

घटना का अनावरण करते हुए क्षेत्राधिकारी डलमऊ नवीन सिंह ने पत्रकारों को बताया कि बीती रात चेकिंग के दौरान कोतवाली ऊंचाहार धनंजय सिंह उप निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह उप निरीक्षक कल्लू सिंह कांस्टेबल दिनेश सिंह जोगेन्द्र सिंह की टीम ने चेकिंग के दौरान रायबरेली प्रतापगढ़ बॉर्डर के कोटरा बहादुर के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया है जिससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम दिनेश कुमार पटेल पुत्र माताफेर पटेल निवासी को कुम्हारन का पुरवा मजरे स्थान थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़ बताया,युवक के पास से नगदी समेत अवैध असलहा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है साथ ही एक पल्सर बाइक भी बरामद की गई जिससे युवक वारदात को अंजाम देता था युवक ने पूछताछ में यह भी बताया है कि पूर्व में हुई जगतपुर व डीह थाना क्षेत्र में लूट के मामले में उसकी अहम भूमिका रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.