हाजिरी लगाकर छुट्टियों पर शिक्षक, विद्यार्थियों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़ | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

हाजिरी लगाकर छुट्टियों पर शिक्षक, विद्यार्थियों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़ | New India Times

जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी अंचल में शिक्षा व्यवस्था पर लगातार गंभीर सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्र में कई ऐसे स्कूल सामने आ रहे हैं, जहां शिक्षक केवल हाजिरी लगाकर छुट्टियों पर चले जाते हैं और स्कूल से नदारद रहते हैं।

हैरानी की बात यह है कि शिक्षकों की नियमित उपस्थिति न होने के बावजूद हर महीने उनकी पूरी तनख्वाह निकल रही है। इसका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई और उनके भविष्य पर पड़ रहा है। बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है, जिससे अभिभावकों और ग्रामीणों में भारी रोष है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी भी इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। समय पर निरीक्षण न होने के कारण लापरवाह शिक्षकों के हौसले बुलंद हैं।

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए अधिकारियों द्वारा समय-समय पर स्कूलों का निरीक्षण किया जाए और ऐसे लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित हो सके।

By nit