पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए गणेश मौर्या को मिला गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान | New India Times

सद्दाम हुसैन, ब्यूरो चीफ, लखनऊ (यूपी), NIT:

अम्बेडकरनगर ज़िले के चर्चित एवं निर्भीक पत्रकार गणेश मौर्या को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय अधिवेशन एवं पत्रकार सम्मान समारोह के अवसर पर प्रदान किया गया।

पत्रकार लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ – गिरीशचंद्र कुशवाहा
अपने संबोधन में गिरीशचंद्र कुशवाहा ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं। लोकतंत्र को मजबूत करने में मीडिया की भूमिका सबसे अहम है। आज के समय में निर्भीक और ईमानदार पत्रकार ही जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे पत्रकारों का सम्मान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम का आयोजन फैजाबाद मंडल स्थित दीनबंधु हॉस्पिटल परिसर में किया गया। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीशचंद्र कुशवाहा ने गणेश मौर्या को सम्मानित करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी पत्रकारिता से हमेशा जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाया है और निष्पक्ष पत्रकारिता की मिसाल पेश की है।

सम्मान ने बढ़ाई जिम्मेदारी – गणेश मौर्या
सम्मान मिलने पर गणेश मौर्या ने आयोजकों एवं सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ जनहित की पत्रकारिता करने की प्रेरणा देगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह का माहौल उत्साह और सम्मान से भरा रहा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.