सद्दाम हुसैन, लखनऊ, NIT;

यूपी विधानसभा की कैंटीन में अब केवल शाकाहारी भोजन ही मिल सकेगा। यहां 80 रुपये में खिचड़ी तो 90 रुपये में मटर पनीर या चिली पनीर का लुत्फ ले सकेंगे। 85 रुपये में मिलने वाली भोजन की थाली में मटर पनीर, दाल, ड्राई वेज, राइस, स्वीट, रायता, सलाद व रोटी होगी।
इसके अलावा दाल, चावल, रोटी व सब्जी के लिए रेट प्रति प्लेट के साथ ही 33 खाद्य पदार्थों की दरें तय की गई हैं। कैंटीन में अब शाकाहारी व्यंजन ही मिलेंगे।
गौरतलब है कि हाल ही में विधानसभा अध्यक्ष ने पहले से कैंटीन चला रही फर्म के स्थान पर नई फर्म को जिम्मा सौंपा है। कैंटीन में खाना खाने या नाश्ता करने पर ‘माननीयों’ को लगभग पूर्व की भांति ही मूल्य चुकाना पड़ेगा। अब खिचड़ी के साथ अचार, पापड़, सलाद, दही और घी भी मिलेगा।
