चौपाल में गूंजा विकास का एजेंडा, संदलजोत में डॉ. सतीश द्विवेदी ने बताया भाजपा का विज़न | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

चौपाल में गूंजा विकास का एजेंडा, संदलजोत में डॉ. सतीश द्विवेदी ने बताया भाजपा का विज़न | New India Times

खुनियावं ब्लॉक के ग्राम संदलजोत में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने योगी सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

चौपाल में गूंजा विकास का एजेंडा, संदलजोत में डॉ. सतीश द्विवेदी ने बताया भाजपा का विज़न | New India Times

इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी को छोड़कर आए लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मंत्री डॉ. द्विवेदी ने सभी नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह भाजपा की सेवा भाव से भरी कार्यसंस्कृति का परिचायक है।

डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है।

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्के मकान दिए जा रहे हैं, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध है, उज्ज्वला योजना से माताओं-बहनों को गैस कनेक्शन मिला है, किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को सीधी आर्थिक सहायता दी जा रही है और निःशुल्क राशन योजना से करोड़ों परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि उनके नेतृत्व में यह क्षेत्र विकास और जनसेवा की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि सरकारी योजनाओं की सही जानकारी जरूरतमंदों तक पहुंचाएं और उन्हें उनका अधिकार दिलाने में सहयोग करें। साथ ही समाज के सक्षम लोगों से ठंड, बाढ़ और सूखे जैसी आपदाओं में जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेंद्र दुबे, मंडल अध्यक्ष राजेश पांडेय, शक्ति केंद्र संयोजक विनोद चौधरी, मतीउल्लाह, सुखराम चौधरी, भाजपा बूथ अध्यक्ष चिनकू यादव, तिलक राम मौर्य, डॉ. वकील, अरविंद मिश्रा, मस्तराम, सफीयुल्लाह चौधरी, रामफेर, जितेंद्र, सहाबुल्लाह, कमाल अहमद, रमेश विश्वकर्मा, इम्तियाज चौधरी, महबूब आलम, सुनील पांडेय, सुनील सिंह सहित पार्टी पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.