कोला घाट पुल से वीटी कॉलम चोरी का आरोपी गिरफ्तार, एक फरार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना मिर्जापुर क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन कोला घाट पुल से लोहे की वीटी कॉलम चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुड्डू पुत्र रामभजन, निवासी गंगानगर, थाना मिर्जापुर, अपने साथी अवनीश पुत्र रतिपाल के साथ बाइक से पुल से एक लोहे की वीटी कॉलम चोरी कर ले जा रहा था। इसी दौरान प्रमोद कुमार और संजय सिंह ने दोनों को पकड़ने का प्रयास किया। मौके पर गुड्डू को पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी अवनीश भागने में सफल रहा।

घटना की सूचना पर पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर थाना मिर्जापुर पुलिस ने आरोपी गुड्डू के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई लोहे की वीटी कॉलम बरामद कर ली है। वहीं घटना में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त करते हुए धारा 207 एमवी एक्ट के तहत चालान किया गया है।

पुलिस फरार आरोपी अवनीश की तलाश में दबिश दे रही है। मामले की आगे की विवेचना जारी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article