मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:
यातायात माह के अंतर्गत चिकित्सक, पुलिस एवं परिवहन विभाग के सहयोग से मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में राजवीर योजना के प्रचार-प्रसार हेतु एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अवगत कराया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय रहते अस्पताल पहुंचाने वाले राजवीर को जनपद की अप्रेजल कमेटी के अनुमोदन के उपरांत ₹25,000 की पुरस्कार राशि प्रदान किए जाने का प्रावधान है।
इसके साथ ही अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन कर संचालित पाए गए 53 वाहनों के चालान भी किए गए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात संजय कुमार सिंह, यात्री एवं मालकर अधिकारी आर.पी. गौतम, यातायात उप निरीक्षक विनय कुमार पांडे सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

