शाहजहांपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया जोरदार स्वागत | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

बरेली से लौटते समय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का शाहजहांपुर आगमन पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सांसद अरुण सागर, महापौर अर्चना वर्मा, विधायकों एवं पार्टी नेताओं ने जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के पीडीए का मतलब जनता भली-भांति समझ रही है।

सपा कभी पी का मतलब बदल देती है, कभी डी का और कभी ए का। पहले उन्हें यह तय करना चाहिए कि पीडीए का वास्तविक मतलब क्या है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी समाजों की पार्टी है और सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।

इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हनुमत धाम पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। इस दौरान महापौर अर्चना वर्मा, सहकारिता बैंक के अध्यक्ष डीपी सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.