दमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉ. संजना आचार्य को पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार करना पड़ा भारी | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉ. संजना आचार्य को पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार करना पड़ा भारी | New India Times

जुन्नारदेव के दमुआ में पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार के मामले में शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए दमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजना आचार्य का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार तत्काल कार्यमुक्त और भारमुक्त बिछुआ स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व दिव्य एक्सप्रेस के संवाददाता मोहसिन चिश्ती से अस्पताल परिसर में किसी समाचार कवरेज करने गए थे अस्पताल से वापस आने के बाद डॉ. संजना आचार्य द्वारा कथित रूप से अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए उन्हें फोन में धमकाया गया था। घटना का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पत्रकार संगठनों ने विरोध जताते हुए बत्तामीज डॉक्टर के विरुद्ध शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी जुन्नारदेव द्वारा टीम गठित कर मामले में दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए थे साथ इस मामले में दमुआ के पत्रकारों द्वारा जिला कलेक्टर को भी अवगत कराया गया था कलेक्टर द्वारा कार्यवाही करते हुए जांच के बाद डॉक्टर को दमुआ से हटाकर बिछुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजने का आदेश जारी किया।
पत्रकारों ने इस कार्रवाई को स्वागत योग्य बताते हुए कहा कि जिला कलेक्टर को आभार ज्ञापित किया और पत्रकारों ने कहा कि मीडिया कर्मियों के साथ अशोभनीय व्यवहार किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article