दयाशंकर पांडे, प्रतापगढ (यूपी), NIT;

मान्धाता थाना अंतर्गत देल्हूपुर बाजार में इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर आज सुबह करीब 8 बजे मोटरसाइकिल से शनि मंदिर दर्शन करने जा रहे दो सगे भाई सड़क दुघर्टना का शिकार हो गए, जिसमें छोटे भाई की मौत हो गई जबकि बड़ा भाई घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इलाहाबाद जिले के थाना मउआईमा के मदारी गांव निवासी नन्हेलाल के दो बेटे मोटरसाइकिल नंबर यू.पी.70 बी. एम.3519 से शनि मंदिर दर्शन करने जा रहे थे कि पीछे से आ रहे एक अज्ञात चारपहिया वाहन की टक्कर से संतुलन गड़बड़ा गया और मोटरसाइकिल सामने से आ रहे तिपहिया विक्रम यू.पी.72टी 1429 से जा टकराई जिससे बाइक पर बैठा बड़ा भाई धर्मेन्द्र कनौजिया 25 वर्ष घायल हो गया और मोटरसाइकिल चला रहा छोटा भाई अन्तिम कनौजिया 21 वर्ष की मौत हो गई। दुर्घटना में घायल धर्मेन्द्र कनौजिया को ग्रामीणों की मदद से देल्हूपुर पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है, जबकि दुर्घटना में मृत अन्तिम कनौजिया को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। बताया जाता है कि मृतक अन्तिम कनौजिया अगले एक-दो दिन में मुम्बई जाने वाला था। घर वालों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है।
