बुरहानपुर में AIMIM नेता इमरान हुसैन ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल इमान का भोपाल में किया स्वागत | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

AIMIM के वरिष्ठ नेताओं में शामिल बिहार प्रदेश अध्यक्ष एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से AIMIM विधायक जनाब अख्तरूल इमान के भोपाल आगमन पर बुरहानपुर जिला इकाई के कार्यवाहक नगर अध्यक्ष इमरान हुसैन ने AIMIM मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन खान के भोपाल निवास पर विशेष मुलाकात की।

उन्होंने बुरहानपुर जिला इकाई के ज़िला अध्यक्ष अधिवक्ता जहीरुद्दीन शेख और एडवोकेट सोहेल हाशमी के मार्गदर्शन में पार्टी की ओर से अख्तरूल इमान का स्वागत किया और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इमरान हुसैन ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी तथा वरिष्ठ नेताओं के निर्देशानुसार वे बहुत जल्द महाराष्ट्र चुनाव प्रचार में शामिल होंगे और पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार-प्रसार कर उन्हें विजयी बनाने की अपील करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article