तीन डीआईजी पांच एसपी की निगरानी में जलाया गया जप्त गांजा, अधिकारियों के आगमन पर एसीसी लगी है दिखावा करने में | New India Times

शेरा मिश्रा/अविनाश द्विवेदी, कटनी (मप्र), NIT;

तीन डीआईजी पांच एसपी की निगरानी में जलाया गया जप्त गांजा, अधिकारियों के आगमन पर एसीसी लगी है दिखावा करने में | New India Times

कैमोर उद्योगीक नगरी में जबलपुर सम्भाग के अंतर्गत सभी थानों का जप्त गांजा जबलपुर, छिंदवाडा, शहडोल डीआईजी तथा जबलपुर, कटनी, सिवनी, अनूपपुर, उमरिया एसपी की उपस्थिति में सुरक्षा व्यवस्था के साथ एसीसी किलन में जलाकर नष्ट किया गया। जिसमें सैकड़ों थाना प्रभारी व पुलिस बल की मौजूदगी रही।

मध्य प्रदेश जबलपुर सम्भाग के अंतर्गत थानों से पकडा गया गाजा आज प्रातः कैमोर एसीसी प्लांट मे नष्ट किया गया अधिकारियों ने अपने समक्ष किलन मे गाजा को नष्ट कराया।

तीन डीआईजी पांच एसपी की निगरानी में जलाया गया जप्त गांजा, अधिकारियों के आगमन पर एसीसी लगी है दिखावा करने में | New India Times

गाजा जलाने की कवायद में नियम कानून भूले अधिकारी

एसीसी में गांजा जलाने की कवायद में अधिकारी नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए बिना सुरक्षा, बिना हेल्मेट के असुरक्षित अधिकारी बिना सेफ़्टी के प्लॉट के अंदर पहुंचे। अधिकारी जहाँ सुरक्षा की गुहार लगाते हैं वहीं आज खुद असुरक्षित होकर प्लांट में जाकर सुरक्षा की धज्जियां उडाईं।

तीन डीआईजी पांच एसपी की निगरानी में जलाया गया जप्त गांजा, अधिकारियों के आगमन पर एसीसी लगी है दिखावा करने में | New India Times

अधिकारियों को दिखावे की तस्वीर दिखाई गई

एसीसी में गांजा को जलाने की खबर ने कम्पनी प्लांट में खलबली मचा दी। सभी प्लांट के ठेकेदारों में हडकंप मचा दी। सभी ठेकेदार साफ सफाई और डेंटिंग पेंटिंग करने में लग गए। रोड साइडिंग में खड़े होने वाले भारी वाहनों को सड़क से लुप्त कर किया गया नो एंट्री हटने के बाद भी वाहनों पर रही रोक नगर में नहीं दिख रहे भारी वाहन। अधिकारियों के दिखावे के लिए प्लांट मैनेजमेंट ने सुबह से प्लांट को सुन्दर साफ स्वच्छ बनाने के प्रयास में ठेकेदारों की डयूटी लगाई गई।

By nit